Jahanabad News: पुलिस ने छापेमारी कर शराबी सहित तीन को पकड़ा
हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Jahanabad News: काको, निज संवाददाता।दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। इधर, काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने हुलासगंज थाना क्षेत्र के मोकीमपुर गांव निवासी देवेंद्र कुमार को शराब के...

Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर अपराधियों, वारंटियों और शराबियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाली और काको थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो एनबीडब्ल्यू वारंटी और शराब के नशे में गिरफ्तार एक व्यक्ति शामिल है। पाली थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि पुलिस ने गड़ेड़िया बीघा गांव में छापेमारी कर एनबीडब्ल्यू वारंटी मौजू बिंद और बंडा बिंद को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। इधर, काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने हुलासगंज थाना क्षेत्र के मोकीमपुर गांव निवासी देवेंद्र कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में अपराधियों, वारंटियों और शराबियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।


