Jahanabad News: हत्या व रंगदारी मामले के आरोपित समेत आठ व गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। चोरी के मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है। चोरी किए गए ट्रक की दो बैटरियां पुलिस से बरामद की है। एक देसी कट्टा, एक कारतूस और एक खोखा भी जब्त करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी...

Jahanabad News: हत्या व रंगदारी मामले के आरोपित समेत आठ व गिरफ्तार

Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में संगीन और सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए की जा रही छापेमारी के क्रम में पिछले 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक हत्या और एक रंगदारी मामले का आरोपित शामिल है। चोरी के मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है। चोरी किए गए ट्रक की दो बैटरियां पुलिस से बरामद की है। एक देसी कट्टा, एक कारतूस और एक खोखा भी जब्त करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। बुधवार को एसपी कोटा किरण कुमार के हवाले से उक्त जानकारियां दी गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की जानकारी

खबर के अनुसार घोसी थाने की पुलिस ने घोसी निवासी राजा पटेल नामक नामक युवक को गिरफ्तार किया। रंगदारी के मामले में उन्हें पकड़ा गया है। पुलिस ने बिरुपुर गांव के रहने वाले ओम कुमार को हत्या का प्रयास मामले के आरोप में गिरफ्तार किया है। हुलासगंज थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी ओम प्रकाश चौटाला उर्फ बबलू यादव गुप्त सूचना के आधार पर पकड़े गए। पुलिस के अनुसार एक हत्या के मामले में पुलिस तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। झुनाठी थाने की पुलिस ने कजियाना गांव में छापेमारी कर दीपक कुमार, प्रिंस कुमार और कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया। चोरी के मामले में इन तीनों को पकड़ा गया है।

संबंधित प्रश्न

पुलिस ने किस प्रकार के मामलों में गिरफ्तारी की?
पुलिस ने हत्या, रंगदारी और चोरी के मामलों में गिरफ्तारी की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsजहानाबादJahanabad News: हत्या व रंगदारी मामले के आरोपित समेत आठ व गिरफ्तार