काको पुलिस ने छापेमारी कर सात लोगों को किया गिरफ्तार
Mar 08, 2026 09:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
काको ,निज संवाददाता।मामले में थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि होली पर्ब के दिन गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी।

काको ,निज संवाददाता। काक़ो थाने की पुलिस में रसलपुर गांव में छापेमारी कर एक महिला समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि होली पर्ब के दिन गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। हुई मारपीट की घटना में कई लोग घायल हो गए थे। जहां मामले मे मारपीट तथा जानलेबा हमले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितो की तलाश मे लगी थी। गुप्त सुचना पर छापेमारी कर मामले मे आरोपित एक महिला समेत 7 लोगो को गिरफ्तार किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


