Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsPoetic Evening in Jehanabad Celebrating Hindi Literature and Culture
शब्दवीणा जहानाबाद जिला समिति ने भव्य काव्यगोष्ठी का आयोजन

शब्दवीणा जहानाबाद जिला समिति ने भव्य काव्यगोष्ठी का आयोजन

संक्षेप:

कवियों ने एक से बढ़ कर एक कविताओं की प्रस्तुति की, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में युवा और रचनात्मक...

Aug 24, 2025 09:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

कवियों ने एक से बढ़ कर एक कविताओं की प्रस्तुति की जहानाबाद, निज संवाददाता। राष्ट्रीय साहित्यिक-सह-सांस्कृतिक संस्था शब्दवीणा की जहानाबाद जिला समिति ने रविवार को रेड क्रॉस भवन, गांधी मैदान, जहानाबाद में भव्य काव्यगोष्ठी का आयोजन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में युवा और रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने था। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव ने की। उद्घाटन समारोह दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें पीपीएम स्कूल के निदेशक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. एस. के. सुनील, श्री संतोष श्रीवास्तव, दीपक कुमार और श्री अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विंग्स फाउण्डेशन स्कूल निदेशक संतोष शर्मा, डॉ. रंगनाथ दिवाकर, साहित्यकार सत्येंद्र पाठक सहित कई गणमान्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ. दीपक कुमार द्वारा मां सरस्वती वंदना से किया गया। इसके बाद कवियों ने अपनी स्वरचित कविताओं और गीतों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय विषयों पर अभिव्यक्ति दी। डॉ. रवि शंकर शर्मा ने भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप का काव्य चित्रण प्रस्तुत किया, जबकि दीपक कुमार ने वियोग श्रृंगार में अपनी कविता का प्रभावी वाचन किया। ललित शंकर ने बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं का मार्मिक चित्रण किया, और डॉ. नरेंद्र देव ने मगही गीतों के माध्यम से सावन से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक की सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं पर ध्यान आकृष्ट कराया। डॉ मानसी ने प्रेम रस की कविताओं और शिव- पार्वती पर कविताओं की प्रस्तुति की, चितरंजन चैनपुरा ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और देश-द्रोह की छूट पर व्यंग्यात्मक चिंतन कविता के माध्यम से ज़ाहिर किया। इस मौके पर अनंता कुमारी, अरबिंद कुमार आजान्स, शैलेन्द्र कुमार शैल, रीमा कुमारी, शर्मा, राकेश कुमार कश्यप, नंद किशोर सिंह विद्यार्थी, बिश्वजीत कुमार अलबेला, मणि प्रकाश सहित कई कवियों ने कविता का पाठ किया। कवियों की सभी प्रस्तुतिया भावपूर्ण और प्रभावशाली थीं, जिससे श्रोताओं का मन भावविभोर हो गया। फोटो- 24 अगस्त जेहाना- 26 कैप्शन- शहर के गांधी मैदान स्थित रेडक्रॉस भवन में आयोजित काव्य गोष्ठी में उपस्थित नामचीन कवि व अन्य लोग।