मनरेगा से किसानों की निजी जमीन पर लगाए जाएंगे 89000 पौधे

May 06, 2026 09:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

इस सीजन में जिले में एक लाख 76 हजार नये पौधे लगाने का लक्ष्य , डीएम अलंकृता पांडेय के निर्देश पर जिले को हरा बनाने के लिए कार्य योजना बना ली गई है। मनरेगा के द्वारा जिले के विभिन्न पंचायत में 176000...

मनरेगा से किसानों की निजी जमीन पर लगाए जाएंगे 89000 पौधे

इस सीजन में जिले में एक लाख 76 हजार नये पौधे लगाने का लक्ष्य - जिलाधिकारी ने सभी पीओ को लक्ष्य हासिल करने का दिया निर्देश जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि डीएम अलंकृता पांडेय के निर्देश पर जिले को हरा बनाने के लिए कार्य योजना बना ली गई है। मनरेगा के द्वारा जिले के विभिन्न पंचायत में 176000 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए स्थल चयन करने का निर्देश सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारियों को दिया गया है।

पौधों का स्थान चयन

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कों पर भी पौधे लगाए जाएंगे। जल स्रोतों के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन के द्वारा किसानों की निजी जमीन पर भी पौधे लगाने की बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों की निजी जमीन पर घोसी प्रखंड में 10200, हुलासगंज प्रखंड में 9000, सदर प्रखंड में 14800, काको प्रखंड में 6600, मखदुमपुर प्रखंड में 20000, मोदनगंज प्रखंड में 7600, एवं रतनी फरीदपुर प्रखंड में 10600 पौधे लगाए जाएंगे।

पौधों की संख्या

जिला प्रशासन ने घोसी प्रखंड में कुल 14000, हुलासगंज प्रखंड में 18000, सदर प्रखंड में पर 28000, काको प्रखंड में 28000,मखदुमपुर प्रखंड में पर 44,000, मोदनगंज प्रखंड में 16000, एवं रतनी फरीदपुर प्रखंड में 28000 पौधे लगाए जाएंगे। इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जिले को हरा भरा बनाने के लिए कार्य योजना बनाई गई है। सभी पंचायत रोजगार सेवकों को पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की उत्तरजीविता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है।

सिंचाई की व्यवस्था

उन्होंने कहा कि वन विभाग सहित अन्य विभागों के द्वारा भी पौधरोपण का कार्य कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हाल के वर्षों में प्रत्येक साल करीब दो लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। पिछले दो वर्षों में लगाए गए अधिकांश पौधे सलामत हैं। लेकिन इसके पहले लगाए गए पौधों में से अधिकांश सूख गए हैं। पौधों के सूखने का एकमात्र वजह कार्यस्थल पर सिंचाई की सुविधा का अभाव है। अधिकांश जगहों पर पौधे तो लगा दिए जाते हैं लेकिन सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने की वजह से सूख जाते हैं। फोटो- 06 मई जेहाना- 10 कैप्शन- सदर प्रखंड के धर्मपुर गांव के समीप सड़क के किनारे लगाए गए पौधे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस सीजन में कितने पौधे लगाए जाएंगे?
इस सीजन में जिले में एक लाख 76 हजार नये पौधे लगाने का लक्ष्य है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।