डीएम और एसपी ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील
अरवल, निज संवाददाता। होली पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी के नेतृत्व में जिले में फ्लैग मार्च निकाला गया।

अरवल, निज संवाददाता। होली पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी के नेतृत्व में जिले में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च की शुरुआत सदर प्रखंड के सामने से किया गया। शहर में एन एच 110 एवं एन एच 139 होते हुए विभिन्न मार्गो से जिले में भ्रमण कर लोगों से होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गयी। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि किसी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं दे अगर किसी प्रकार की कोई जानकारी मिलती है तो पुलिस पदाधिकारी एवं नियंत्रण कक्ष को इसकी जानकारी दें या संबंधित थाने को जानकारी दें ताकि उस सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।
फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है। फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल, सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी सहित जिले के दर्जनों पुलिस जवान, पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


