मतगणना केन्द्र एवं स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

Nov 12, 2025 10:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

अरवल, निज प्रतिनिधि। मतदान के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं में उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली।

मतगणना केन्द्र एवं स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

अरवल, निज प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के अंतर्गत अरवल जिले के 214-अरवल एवं 215-कुर्था विधानसभा क्षेत्रों में द्वितीय चरण के तहत मतदान की प्रक्रिया पूर्णत: शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न हुई। निर्वाचन प्रक्रिया के सफल आयोजन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिले भर में सुरक्षा, परिवहन, संचार एवं निगरानी व्यवस्था का सुदृढ़ क्रियान्वयन किया गया। मतदान के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं में उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली। 214 अरवल विधानसभा क्षेत्र के कुल मतदान अरवल जिले में शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अरवल जिला का कुल मतदान प्रतिशत 63.88 रहा। जिले में विधानसभा निर्वाचन की मतगणना की तिथि 14 नवम्बर निर्धारित है। मतगणना के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के उद्देश्य से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने बताया कि मतगणना केन्द्र एवं स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय की गई है। साथ ही, मतगणना स्थल के बारों ओर धारा 144 लागू की गई है तथा मतगणना केन्द्र परिसर में मोबाइल फोन के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले के सभी पदाधिकारियों मतदान कर्मियों, सुरक्षाकर्मियों, स्वीप टीमों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं मतदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल, शांतिपूर्ण एवं गौरवपूर्ण बनाने में अपनी भूमिका निभाई। फोटो- 12 नवम्बर अरवल- 11 कैप्शन- अरवल के फतेहपुर संडा कॉलेज स्थित वज्रगृह सेंटर का बुधवार को निरीक्षण करते डीएम अभिलाषा शर्मा व अन्य वरीय पदाधिकारी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।