माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर
हुलासगंज, निज संवाददाता।आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को हुलासगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

हुलासगंज, निज संवाददाता। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को हुलासगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने की। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से अपील की कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जहां कहीं भी खलल डालने का प्रयास किया जाएगा, वहां तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अंचलाधिकारी ने भी लोगों से होली के अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर ने डीजे एवं नशे में नाच-गान पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी देते हुए सभी से सहयोग की अपेक्षा की। बैठक में थाना के कर्मियों के अलावा खुदोरी पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार, बौरी पंचायत के मुखिया ओम प्रकाश सुमन, केउर पंचायत की मुखिया बच्चिया देवी, तिरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार, वार्ड सदस्य एवं अन्य समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। होली पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। फोटो- 28 फरवरी जेहाना- 26 कैप्शन- जिले के हुलासगंज थाना परिसर में शनिवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में उपस्थित प्रबुद्धलोग।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



