मां सरस्वती की आराधना के दौरान नहीं हो किसी भी प्रकार का विवाद

Jan 16, 2026 09:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

करपी, निज संवाददाता। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि विद्या की देवी की आराधना सरस्वती पूजा के अवसर पर की जाती है।

मां सरस्वती की आराधना के दौरान नहीं हो किसी भी प्रकार का विवाद

करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना मुख्यालय में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ रोहित कुमार सिंह ने की। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि विद्या की देवी की आराधना सरस्वती पूजा के अवसर पर की जाती है। उल्लास पूर्वक मां सरस्वती की आराधना सभी करें। किसी भी प्रकार का विवाद नहीं हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाए। ऐसा कोई कार्य नहीं करें जिससे कि दूसरे समुदाय या गुट के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े। थानाध्यक्ष पुलिस इंस्पेक्टर धीरज कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्व त्यौहार खुशी का प्रतीक माना जाता है।

ऐसे में आसामाजिक तत्वों पर सभी पैनी निगाह रखें। समाज में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अशांति पैदा करना चाहते हैं। ऐसे तत्वों की सूचना अतिशीघ्र थाना को दें, जिससे कि ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके। इन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा के अवसर पर डीजे पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त कहीं भी कोई अश्लील गाना नहीं बजाएंगे। सद्भावना के साथ सभी लोग विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना करें। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य परशुराम यादव, पुलिस सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह, पूर्व सरपंच मोहम्मद इस्लाम अंसारी समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।