Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsPassport Service Mobile Camp in Arwal Apply Online Before December 2
अरवल में लगेगा तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप

अरवल में लगेगा तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप

संक्षेप: कैंप शुरू होने से पूर्व पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन जल्द से जल्द भर लें, अरवल के नागरिकों की सुविधा के लिए इंडोर स्टेडियम, समाहरणालय परिसर में 02 दिसंबर से 04 दिसंबर तक तीन दिवसीय...

Wed, 19 Nov 2025 08:42 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

कैंप शुरू होने से पूर्व पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन जल्द से जल्द भर लें विशेष कैंप में नया पासपोर्ट आवेदन, तथा पुनर्निंगमन पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जाएंगे अरवल, निज प्रतिनिधि। अरवल के नागरिकों की सुविधा के लिए इंडोर स्टेडियम, समाहरणालय परिसर में 02 दिसंबर से 04 दिसंबर तक तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप का शुभारंभ 02 दिसंबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, पटना स्वधा रिजवी तथा जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा वर्ष 2024 में लगभग चार लाख पासपोर्ट आवेदनों पर कार्यवाही की गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बढ़ती मांग एवं अरवल जिले में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र के अभाव को देखते हुए पहली बार यह सुविधा अरवल में उपलब्ध कराई जा रही है। इससे पूर्व सिवान, गोपालगंज, पूर्णिया, पुलिस जिला बगहा, लखीसराय एवं शेखपुरा में सफलतापूर्वक 11 कैंप आयोजित किए जा चुके हैं, जबकि अरवल में आयोजित यह 12वीं कैंप है। इस विशेष कैंप में नया पासपोर्ट आवेदन, तथा पुनर्निंगमन पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। वे आवेदक जिन्होंने पासपोर्ट हेतु पहले ऑनलाइन आवेदन किया है, पर उनका पासपोर्ट अभी तक निर्गत नहीं हुआ है, अथवा वे इच्छुक आवेदक जो अभी पासपोर्ट बनवाना चाहते है पर उन्होंने आवेदन नहीं किया है, सभी ६६६.स्रं२२स्रङ्म१३्रल्ल्रिं.ॅङ्म५.्रल्ल पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य भरें। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने सभी इच्छुक आवेदकों से अपील करते हुए कहा कि जो भी आवेदक अपना पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं, वे कैंप शुरू होने से पूर्व पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन जल्द से जल्द भर लें, ताकि उनका स्लॉट समय पर बुक हो जाए। निर्धारित स्लॉट के अनुसार ही वे कैंप में उपस्थित होकर आसानी से अपना पासपोर्ट बनवा पाएँगे। कैंप हेतु प्रतिदिन 55 अप्वाइंटमेंट स्लॉट जारी किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन एवं स्लॉट बुकिंग अनिवार्य है। आवेदकों को कैंप में उपस्थित होते समय सभी आवश्यक मूल प्रमाणपत्र की अभिप्रमाणित छायाप्रति, पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ, फिंगरप्रिंट आवेदन सत्यापन एवं दस्तावेज़ जांच की प्रक्रिया स्थल पर ही की जाएगी। विस्तृत दस्तावेज सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसी कारणवश रोके गए आवेदन और बिना ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के आवेदन इस कैंप में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।