जिले के चार पैक्सों में चुनाव आज

Mar 17, 2026 10:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

चुनाव को लेकर बनाए गए हैं 11 मतदान केन्द्रसके लिए जिले में 11 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिले के मखदुमपुर प्रखंड के धरनई, रतनी प्रखंड के मुरहारा और झुनाठी और मोदनगंज प्रखंड के गंधार पंचायत में पैक्स...

जिले के चार पैक्सों में चुनाव आज

चुनाव को लेकर बनाए गए हैं 11 मतदान केन्द्र चुनाव को लेकर मतदानकर्मी बूथों पर हुए रवाना जहानाबाद, हिन्दुस्तान टीम। जिले के चार पंचायतों में पैक्स चुनाव कराने के लिए मंगलवार को अधिकारी और कर्मी चुनाव सामग्री लेकर रवाना हो गए। चारों पंचायत में बुधवार की सुबह सात बजे से मतदान होगा। इसके लिए जिले में 11 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिले के मखदुमपुर प्रखंड के धरनई, रतनी प्रखंड के मुरहारा और झुनाठी और मोदनगंज प्रखंड के गंधार पंचायत में पैक्स का चुनाव होना है। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए दंडाधिकारी, सेक्टर मजिस्टेट और पीठासीन पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है।

सहकारिता पदाधिकारी नेश गोल्ड ने बताया कि जिले के पांच पैक्सों में चुनाव कराया जाना था। जिसमें धरनई, मुरहारा, झुनाठी और गंधार पैक्स शामिल है। वहीं मखदुमपुर प्रखंड के कचनावां पैक्स में एक उम्मीदार का नामांकन होने के कारण वहां के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचन होगा। उन्होंने बताया कि सुबहसात बजे से साढ़े चार बजे शाम तक मतदान होगा। वहीं मतदान के बाद उसी दिन मतों की गिनती कर निर्वाचित प्रत्याशियों की षोषणा किया जाएगा। फोटो- 17 मार्च जेहाना- 25 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड के धरनई पंचायत स्थित पैक्स चुनाव को लेकर बूथों पर रवाना होते कर्मी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।