पंचायत समिति सदस्यों ने अपना इस्तीफा वापस लिया

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

पंचायत समिति सदस्यों ने अपना इस्तीफा वापस लियापंचायत समिति सदस्यों ने अपना इस्तीफा वापस लियापंचायत समिति सदस्यों ने अपना इस्तीफा वापस लिया

पंचायत समिति सदस्यों ने अपना इस्तीफा वापस लिया

रतनी, निज संवाददाता विपक्षी पंचायत समिति सदस्यों ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी आकांक्षा सिंह ने बताया कि गत 15 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव की विशेष बैठक सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार किया जा रहा था। बैठक में दो तिहाई सदस्य के उपस्थित नहीं रहने के कारण बैठक को खारिज कर दिया गया था जिससे नाराज 11 पंचायत समिति सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा सौंपा था। लेकिन पुनः पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीओ को आवेदन देकर अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। बीडीओ ने बताया कि विपक्षी पंचायत समिति सदस्य जबरन सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को अवहेलना कर मत विभाजन के लिए दबाव बना रहे थे।

लेकिन दो तिहाई बहुमत नहीं रहने के कारण अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।