ऑपरेशन मुस्कान के तहत 103 धारकों को लौटाए गए उनके मोबाइल फोन
तकरीबन 18 लाख रुपए कीमत है बरामद मोबाइलों की, पुलिस प्रशासन के ऑपरेशन मुस्कान ने एक बार फिर जिले के वैसे मोबाइल धारको के चेहरे पर खुशियां लौटायी जिनके मोबाइल फ़ोन या तो गुम हो गए थे या उसकी छिनतई या...

तकरीबन 18 लाख रुपए कीमत है बरामद मोबाइलों की कुशल नेतृत्व के लिए लाभार्थियों ने एसपी को दिया धन्यवाद जहानाबाद, निज प्रतिनिधि।पुलिस प्रशासन के ऑपरेशन मुस्कान ने एक बार फिर जिले के वैसे मोबाइल धारको के चेहरे पर खुशियां लौटायी जिनके मोबाइल फ़ोन या तो गुम हो गए थे या उसकी छिनतई या चोरी हो गयी थी।
कार्यक्रम का आयोजन
एसपी अपराजित लोहान ने मई दिवस के दिन पुलिस ऑफिस में एक कार्यक्रम का आयोजन कर 103 धारकों के बीच उनके खोए हुए मोबाइल फोन लौटाए। लौटाए गए मोबाइलों की कीमत करीब 18 लाख 54 हजार रुपये आंकी गई है। अपने खोए हुए मोबाइल पाकर उसके धारकों ने एसपी को धन्यवाद दिया और कहा कि एसपी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि पुलिसकर्मियों ने तकनीकी तौर पर भी अनुसंधान कर उनके गुम हुए मोबाइल को बरामद करने में सफलता हासिल की।
लाभार्थियों की विविधता
पुलिस के अनुसार जिन लाभार्थियों को उनके मोबाइल फोन लौटाए गए हैं वे समाज के विभिन्न वर्गों के लोग हैं। उसमें गृहणी, मजदूर, किसान एवं आम नागरिक शामिल है। इसमें कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपनी जीविका के साधन को बेचकर मोबाइल खरीदा था। एसपी ने जानकारी दी है कि चोरी हुई या गुम हुई मोबाइलों के संबंध में जिले के विभिन्न थानों में मामले दर्ज कराए गए थे। उसका अनुसंधान किया जा रहा था।
मोबाइल बरामदगी की प्रक्रिया
जो 103 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं उनमें 61 मोबाइल फोन डीआईयू की टीम ने तकनीकी अनुसंधान के दौरान बरामद किया है। यह भी जानकारी दी गयी है कि वर्ष 2025 में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 88 मोबाइल फोन बरामद हुए थे। वर्ष 2026 में अब तक तीन फेज में 220 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं और उसके वास्तविक धारक को लौटाए गए हैं। फोटो- 02 मई जेहाना- 17 कैप्शन- शहर स्थित कार्यालय में शनिवार को ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी गई मोबाईल को वापस करते एसपी अपराजित लोहान व अन्य लेाग।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


