Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsOpen Drain Cover in Ghosi Invites Accidents Residents Demand Urgent Repairs
प्रखंड कॉलोनी मोहल्ले में खुले नाले का ढक्कन दुर्घटना का दे रहा आमंत्रण

प्रखंड कॉलोनी मोहल्ले में खुले नाले का ढक्कन दुर्घटना का दे रहा आमंत्रण

संक्षेप:

घोसी, निज संवाददाता।इस संदर्भ में ग्रामीणों का बताना है कि नाले की ढक्कन पर भारी लोडेड गाड़ी के पर करने से यह हाल बना है। दरअसल सिंगल लेन की सड़क मोहल्ले समेत कई गांव के आने जाने का मुख्य मार्ग है जिसके...

Dec 05, 2025 10:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

घोसी, निज संवाददाता। घोसी नगर पंचायत के प्रखंड कॉलोनी मोहल्ले में खुले नाले का ढक्कन लोगों को दुर्घटना का आमंत्रण दे रहा है। दरअसल मोहल्ले में बने इस ढक्कन को कई बार मरम्मत करायी गयी है। लेकिन इस जगह पर ढक्कन बार-बार टूट जाता है। इस संदर्भ में ग्रामीणों का बताना है कि नाले की ढक्कन पर भारी लोडेड गाड़ी के पर करने से यह हाल बना है। दरअसल सिंगल लेन की सड़क मोहल्ले समेत कई गांव के आने जाने का मुख्य मार्ग है जिसके कारण साइकिल, बाइक एवं पैदल ज्यादातर लोग इस रास्ते से आते जाते हैं । लेकिन बीच में ढकन टूटे रहने के कारण कई लोग दुर्घटना का शिकार भी हो चुके हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुछ दिन ढक्कन टूटे रहने के कारण गड्ढे में गिरने से देहुंनी निवासी मदोदर शर्मा का पैर भी फ्रैक्चर कर गया था। इस सड़क को बनाए जाने को लेकर कई बार लोगों के द्वारा मांग उठायी गयी है लेकिन अब तक इसका निर्माण नहीं हो पाया है। इस बाबत घोसी नगर पंचायत के वार्ड पार्षद मनोज कुमार का बताना है कि मोहल्ले के इस सड़क का निर्माण जल्द ही हो जाएगा और इसको लेकर टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हालांकि इस गली के निर्माण को लेकर पूर्व विधायक के द्वारा भी बात कही गई थी लेकिन इसका आज तक निर्माण नहीं हो पाया। दरअसल इस रास्ते से प्रखंड कॉलोनी मोहल्ले के अलावे देहुंनी, महाबलीपुर, बिशनपुर, गोलकपुर समेत कई गांवों के लोगों का आना जाना लगा रहता है। फोटो- 05 दिसंबर जेहाना- 07 कैप्शन- घोसी प्रखंड कॉलोनी में खुला नाले का ढंक्कन दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण।