Jahanabad News: मारपीट मामले में चार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी
Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता।घायल व्यक्ति रामाश्रय यादव बताया जाता है जिनका इलाज रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकुराबाद में कराया गया।

Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के गुनाई बिगहा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति रामाश्रय यादव बताया जाता है जिनका इलाज रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकुराबाद में कराया गया। इस संबंध में घायल व्यक्ति के द्वारा थाना में लिखित आवेदन देकर योगेंद्र यादव सहित चार लोगों के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक में उल्लेख किया है कि मैं अपना खेत का मेड़ बना रहा था। इस दौरान आरोपित लोग आए और बोला कि मेड़ नहीं बनाना है।
इस बारे में पूछने पर उन लोगों के द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मारपीट मामले में आवेदन मिला है। केस दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


