Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsNomination Process in Arwal Candidates from Various Parties Submit Papers
कुर्था और अरवल में दस प्रत्याशियों ने किया नामांकन

कुर्था और अरवल में दस प्रत्याशियों ने किया नामांकन

संक्षेप: अरवल, निज प्रतिनिधि।जबकि कुर्था विधानसभा क्षेत्र में रेनू रंजन बहुजन समाज पार्टी, उमाशंकर शरण आम आदमी पार्टी, रूपेश कुमार सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिय से अपना नामांकन दाखिल किया।

Fri, 17 Oct 2025 08:59 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

अरवल, निज प्रतिनिधि। अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन के पांचवें दिन शुक्रवार को दोनों विधानसभा क्षेत्र में 5-5 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। अरवल विधानसभा क्षेत्र से महानंद सिंह माले, मंसूर आलम आम आदमी पार्टी, विकास कुमार देश जनहित पार्टी तथा अमितेश कुमार निर्दलीय और वीरेंद्र प्रसाद निर्दलीय ने रिटर्निंग ऑफिसर सह अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। जबकि कुर्था विधानसभा क्षेत्र में रेनू रंजन बहुजन समाज पार्टी, उमाशंकर शरण आम आदमी पार्टी, रूपेश कुमार सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिय से अपना नामांकन दाखिल किया। इसी प्रकार कुर्था विधानसभा क्षेत्र से ही बुद्धदेव साव निर्दलीय एवं नीरज कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पर्चा भूमि उप समाहर्ता सह रिटर्निंग ऑफिसर कुर्था रतन परवेज के कार्यालय में दाखिल किया।

शुक्रवार तक कुर्था में 07 तथा अरवल में 07 प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा दाखिल हुआ है। माले प्रत्याशी का नामांकन पर्चा तीन बार दाखिल हुआ है। नामांकन को देखते हुए विधि व्यवस्था के लिए तीन जगह पर बेरीकेटिंग की व्यवस्था कर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है। मुख्य ड्रॉप गेट पीएचइडी कार्यालय के बाउंड्री से उत्तर जाने वाली रास्ते पर ही बनाया गया है। मुख्य ड्रॉप गेट पर ही समर्थक को अंदर जाने से रोक दिया जाता है। केवल प्रत्याशी एवं उनके प्रस्तावक को जाने दिया जाता है। मुख्यड्रॉप गेट पर ही अंदर जाने वाले की वीडियो ग्राफी कराई जाती है। इसके बाद निबंधन कार्यालय के समीप बेरीकेटिंग लगाकर दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है। जहां पर प्रत्याशी एवं उनके प्रस्तावक को जांच के बाद जाने दिया जा रहा है। पांचवें दिन नामांकन को लेकर लेकर शहर में चहल-पहल रही। चाय नाश्ता की दुकानों पर भीड़ लगी रही एवं फूल माला बेचने वाले को पांचवें दिन खूब लाभ हुआ। क्योंकि शुक्रवार को समर्थकों की भीड़ काफी रही। समर्थक द्वारा फूलों की माला खरीदने के लिए मालाकारों के पास भीड़ जमी रही। नामांकन कर लौटने के बाद समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी को माला पहनाने के लिए प्रत्याशी के पास पहुंचने की कोशिश करते रहे। पूरे दिन शहर की सड़क जिंदाबाद के नारे से गूंजता रहा। प्रत्याशी नामांकन करने के पहले एवं नामांकन करने के बाद सदर प्रखंड परिसर में अवस्थित बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति पर माला पहनाये। फोटो- 17 अक्टूबर अरवल- 32 कैप्शन- अरवल में शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी का नामांकन के दौरान लगी लोगों की भीड़।