ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जहानाबादहरहर महादेव के जयकारे के बीच श्रवणी मेला का हुआ शुभारंभ

हरहर महादेव के जयकारे के बीच श्रवणी मेला का हुआ शुभारंभ

एक माह तक चलने बाले बराबर श्रावणी मेला का वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधिवत उद्घाटन किया गया। सादे समारोह में शुक्रवार को पतालगंगा मुख्य द्वार पर फीता काटकर डीएम आलोक रंजन घोष और एसपी मनीष कुमार संयुक्त...

हरहर महादेव के जयकारे के बीच श्रवणी मेला का हुआ शुभारंभ
हिन्दुस्तान टीम,जहानाबादSat, 28 Jul 2018 02:18 PM
ऐप पर पढ़ें

एक माह तक चलने बाले बराबर श्रावणी मेला का वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधिवत उद्घाटन किया गया। सादे समारोह में शुक्रवार को पतालगंगा मुख्य द्वार पर फीता काटकर डीएम आलोक रंजन घोष और एसपी मनीष कुमार संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इसके पहले विधिवत पूजा किया गया एवं नारियल फोड़ा गया। लोगों के अनुसार 14 चौदह वर्षो में इस बार का उद्घाटन सबसे सादा रहा। इस दौरान न कोई भाषण का कार्यक्रम हुआ और न ही कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उदधाटन समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी परितोष कुमार, एडीशनल एसपी संजिव कुमार और अनिल कुमार, नगरपंचायत मखदुमपुर उपाध्यछ चुन्नू शर्मा, जिला पार्षद संगीता देवी, मुखिया अक्षय राय, सुमन देवी, पूर्व मुखिया सियाराम यादव, सीओ निरंजन कुमार और बीडीओ अनिल मिस्त्री आदि मौजूद रहे। इधर पूर्णीमा के साथ ही बराबर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह से ही श्रद्धालु बराबर पहुंचने लगे। पहले दिन गुरु पूर्णीमा पर लगभग चार से पांच हजार श्रद्धालुओं ने बाबा सिद्धेश्वर महादेव पर जलाभिषेक किया।

लंगर का हुआ आयोजन

बराबर मेला शुरू होने के साथ ही कई संस्थानों ने भक्तों के लिए लंगर की व्यवस्था की थी। पतालगंगा में त्यागी आश्रम की ओर से लंगर चलाया गया। इसका आयोजन साध्वी कांति मां के द्वारा की गई थी। जो तीस वर्षों से बराबर में रह रहीं हैं। गाय घाट में मां काली सेवा समिति मसौढ़ी की ओर से लंगर का आयोजन किया। यह समिति बराबर में प्रत्येक पूर्णीमा को लंगर का आयोजन करती है। यहां लंगर का आयोजन पिछले सात वर्षों से चल रहा है।

प्रतिबंध के बाद भी मेला में प्लास्टिक भरे रहे

मखदुमपुर। इस वर्ष प्रशासन ने मेले को प्लास्टिक फ्री जोन बनाने की घोषणा की थी। लेकिन यहां प्लास्टिक का उपयोग धड़ल्ले से होता दिखा। अधिकांश दुकानों में प्लास्टिक पैक में समान बेचे जा रहे थे। होटलों में थर्मोकोल में खाना दिया जा रहा था। जबकि प्रशासन ने यहां पर प्लस्टिक के जगह पर पतल का प्रयोग करने का निर्देश दिया था। यहां तक कि प्रशासन की ओर से पूजा के बाद थर्मोकोल के प्लेट में प्रसाद बांट दिया गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखते हुए डस्टबिन भी नहीं रखा गया था। इस दौरान खुद अनुमंडल पदाधिकारी डस्टबिन खोजते नजर आए।

सड़क की मरम्मत नहीं होने से श्रद्धालुओं को हुई परेशानी

मखदुमपुर। प्रशासन के घोषणा के बाद भी बराबर में गााय घाट और पताल गंगा के बीच की सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी। करीब दो किलोमिटर सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। इसके कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी रास्ते प्रतिदिन विदेशी पर्यटक भी सतधरवा गुफा देखने जाते हैं। इसके बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।

जल लेने के लिए भटकते रही श्रद्धालु

बारिश की कमी के कारण श्रद्धालुओं को बरबर में जल की किल्लत का सामना करना पड़ा। बराबर के सभी कुएं और झरने सूख गए हैं। इसके चलते जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को चापाकल का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि कई कुएं में बाहर से मोटर चलाकर पानी भरा गया। वहीं पातालगंगा कुंड में भी नल लगाकर पानी की व्यवस्था की गई थी। लेकिन आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं के भीड बढ़ने पर परेशानी बढ़ेगी।

जनप्रतिनिधियों ने लगाया प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप

मखदुमपुर। बराबर श्रावणी मेले के उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाया गया। इसको लेकर कई जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त की है। स्थानीय विधायक सुवेदार दास ने बताया कि प्रशासन की ओर से पहले से कोई सूचना या निमंत्रण नहीं मिला। आज सुबह साढे नौ बजे मखदुमपुर सीओ ने फोन कर सूचना दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला प्रशासन को पहले से सूचना देनी चाहिए थी। वहीं जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार पप्पू और कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजू शर्मा ने अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें