Jahanabad News: झुनाठी थाना का कल एसपी करेंगे विधिवत संचालन
Jahanabad News: करोड़ो रुपये की लागत से नए भवन का हुआ है निर्माण, एसआई अजीत कुमार बनाये गए हैं झुनाठी के थानाध्यक्ष

Jahanabad News: करोड़ो रुपये की लागत से नए भवन का हुआ है निर्माण 15 पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों की हुई पोस्टिंग
पुलिस पदाधिकारियों की पोस्टिंग
एसआई अजीत कुमार बनाये गए हैं झुनाठी के थानाध्यक्ष जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले का झुनाठी थाना रविवार से विधिवत संचालित हो जाएगा। इसके लिए फिलहाल 15 सदस्यीय पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों की पोस्टिंग की गई है। एसपी कोटा किरण कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर थाने में पदस्थापित एसआई अजीत कुमार को झुनाठी थाने की कमान सौंपी गयी है। उक्त पुलिस पदाधिकारी के थानाध्यक्ष बनाए जाने के अलावा एसआई और एएसआई सात पुलिस पदाधिकारी पदस्थापित किए गए हैं। इनके अलावे फिलहाल आठ सिपाही वहां कार्यरत रहेंगें। एसपी ने यह भी बताया कि इसके अलावे आगे आवश्यकतानुसार और पुलिस पदाधिकारी और बलों को वहां पदस्थापित किया जाएगा। अजीत कुमार पूर्व में भी थानाध्यक्ष का कार्य संभाल चुके हैं। पहले झुनाठी पुलिस विकेट के रूप में संचालित था। बाद में झुनाठी को थाना का दर्जा दिया गया। थाना का भवन बनाने के लिए झुनाठी के आसपास हीं भूमि का आवंटन किया गया था। करोड़ों रुपए की लागत से उक्त थाने का भवन बनाया गया है। परस विगहा थाना क्षेत्र के अधीन झुनाठी का इलाका संचालित हो रहा था। अब रविवार से झुनाठी थाना के रूप में संचालित हो जाएगा। बताया गया है कि सीसीटीएनएस संचालित होने तक झुनाठी थाने के इलाके में घटित घटनाओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे। घटना से संबंधित फर्द बयान (आवेदन) लिए जाएंगे और सीसीटीएनएस के संचालित होने तक परस विगहा थाने में प्राथमिकी दर्ज होगी। फोटो- 28 अगस्त जेहाना-01 कैप्शन- जिले के नये झुनाठी थाना भवन।


