नव वर्ष के आगमन का नई आशाओं व नए संकल्पों के साथ करें स्वागत

Jan 01, 2026 10:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने नव वर्ष में ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अरवल जिला पुलिस ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और महिला एवं बाल सुरक्षा में महत्वपूर्ण प्रयास किए। सभी नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।

नव वर्ष के आगमन का नई आशाओं व नए संकल्पों के साथ करें स्वागत

सभी पदाधिकारियों एवं कर्मी से अपेक्षा है कि वे नव वर्ष में भी ईमानदारी, अनुशासन, संवेदनशीलता के साथ करेंगे कार्यों का निर्वहन हमें तकनीक के बेहतर उपयोग, त्वरित कार्रवाई एवं पारदर्शिता के माध्यम से पुलिस-जन सहयोग को और अधिक मजबूत बनाना है अरवल, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने कहा कि नव वर्ष का आगमन नई आशाओं, नए संकल्पों एवं नई ऊर्जा के साथ होता है। यह समय आत्ममंथन का भी है और भविष्य के लिए सकारात्मक दिशा तय करने का भी। एसपी ने कहा कि यह नव वर्ष आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं पारिवारिक खुशहाली लेकर आए।

पिछले वर्ष के दौरान अरवल जिला पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। इन उपलब्धियों के लिए मैं जिला के सभी नागरिकों के सहयोग एवं पुलिस बल के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और साहस की सराहना करता हूं। जिला पुलिस के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपेक्षा है कि वे नव वर्ष में भी ईमानदारी, अनुशासन, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। आम जनता की सुरक्षा, विश्वास एवं सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमें तकनीक के बेहतर उपयोग, त्वरित कार्रवाई एवं पारदर्शिता के माध्यम से पुलिस-जन सहयोग को और अधिक मजबूत बनाना है।जिला के सभी नागरिकों से भी अपील है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, अफवाहों से दूर रहें, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति या सूचना के लिए पुलिस से निर्भीक होकर संपर्क करें। समाज में शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे की भावना बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। इस नव वर्ष में हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि अरवल जिला को अपराधमुक्त, सुरक्षित, अनुशासित एवं विकासशील जिला बनाने की दिशा में एकजुट होकर कार्य करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।