Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsNew Year Celebration Over 30 000 Pilgrims Visit Barabar Temple for Worship
बराबर सिद्धेश्वर महादेव में हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

बराबर सिद्धेश्वर महादेव में हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

संक्षेप:

तीस हजार से अधिक लोग सैर-सपाटा को पहुंचे बराबर पर्यटक केन्द्र, प्रखंड के पर्यटक एवं धार्मिक स्थल बराबर में नव वर्ष के अवसर पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

Jan 01, 2026 10:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

तीस हजार से अधिक लोग सैर-सपाटा को पहुंचे बराबर पर्यटक केन्द्र दोपहर 12 के बाद तक भारी संख्या में लोग पहुंच चुके थे मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के पर्यटक एवं धार्मिक स्थल बराबर में नव वर्ष के अवसर पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। नव वर्ष की शुरुआत भगवान के दर्शन से हो इस कामना से सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। कड़ाके की ठंड और कुहसा के बाद भी श्रद्धालु लोगो का पहुंचना सुबह 4 से ही शुरू हो गया था। धूप निकलने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होती गई। दोपहर 12 के बाद तक भारी संख्या में लोग पहुंच चुके थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संख्या अधिक होने के कारण मंदिर में प्रवेश के लिए लंबी कतार लग गई थी। मंदिर गर्भगृह तक पहुंचने में लोगों को दो से तीन घंटे तक लाइन में लगना पड़ रहा था। लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा था लाइन में खड़े लोग बोल बम के नारे लगा रहे थे। ठंड के बाद भी बच्चों से लेकर वृद्ध तक लाइन में लगे हुए थे। बराबर मंदिर परिसर से पातालगंगा तक भीड़ बनी हुई थी। इसके अलावा गाय घाट रास्ते से भी बहुत लोग पूछ रहे थे। लोगों की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में दंडाधिकारी एवं पुलिस के लोग तैनात थे। श्रद्धालुओं का आना शाम 4 तक लग रहा। स्थानीय लोगों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में लोग गया, नालंदा, पटना आदि जगहों से भी पहुंचे थे। बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने बताया कि अनुमानित 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। फोटो- 01 जनवरी जेहाना- 10 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड के ऐतिहासिक बराबर स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में गुरुवार को पूजा-अर्चना के लिए लगी लंबी कतार। फोटो- 01 जनवरी जेहाना- 11 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड के ऐतिहासिक बराबर पहाड़ी स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में गुरुवार को पूजा-अर्चना के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़।