नव वर्ष पर पिकनिक के लिए बराबर पहुंचे हजारों लोग, डीएम ने किया निरीक्षण

Jan 01, 2026 10:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के पर्यटक स्थल बराबर में नववर्ष आपके अवसर पर हजारों संख्या में लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे।

नव वर्ष पर पिकनिक के लिए बराबर पहुंचे हजारों लोग, डीएम ने किया निरीक्षण

मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के पर्यटक स्थल बराबर में नववर्ष आपके अवसर पर हजारों संख्या में लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे। पूरे पहाड़ी क्षेत्र में जगह-जगह पर लोग वन भोज का आनंद लेते देखे गए। सबसे अधिक लोग पातालगंगा और सतघरवा गुफा के पास थे। इसके साथ गायघाट पहाड़ी की तलहटी, बामन सिढी, शांतिकुंटी आदि के पास लोग पिकनिक मनाते नजर आए। सबसे पहले लोग मंदिर में जाकर भोलेनाथ का दर्शन किए उसके बाद लोग मिलकर लोगों ने वन भोज का आनंद लिया। बहुत से लोग अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने से पूरा क्षेत्र गुलजार था।

नागार्जुन गुफा के पास मेला का दृश्य बना हुआ था। अनुमानित भीड़ को देखते हुए प्रशासन के तरफ से भी व्यापक व्यवस्था किया गया था। सभी प्रमुख स्थल पर पुलिसकर्मी एवं दंडाधिकारी नियुक्त थे। व्यवस्था निरीक्षक को लेकर डीएम अलंकृत पांडे ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने गायघाट, पातालगंगा और नागार्जुन गुफा तक जाकर स्थिति को देखा। उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित दिया। फोटो- 01 जनवरी जेहाना- 08 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड के ऐतिहासिक बराबर पर्यटक केन्द्र का निरीक्षण करती डीएम अलंकृता पांडे व एसपी विनीत कुमार। फोटो- 01 जनवरी जेहाना- 12 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड के ऐतिहासिक बराबर पहाड़ी क्षेत्र में पिकनिक मनाते लोग।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।