ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जहानाबादनेताजी का सपना था देश से गरीबी, शोषण व अत्याचार का खात्मा हो

नेताजी का सपना था देश से गरीबी, शोषण व अत्याचार का खात्मा हो

कुर्था। निज संवाददाता कार्यक्रम में शामिल दर्जनों लोगों के बीच सुभाष चंद्र बोस के जीवन संघर्षों पर चर्चा करते हुए पार्टी के जिला सचिव रूपेश कुमार ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस आजादी आंदोलन के गैर समझौता...

नेताजी का सपना था देश से गरीबी, शोषण व अत्याचार का खात्मा हो
हिन्दुस्तान टीम,जहानाबादTue, 25 Jan 2022 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

कुर्था। निज संवाददाता

सीयूसीआई (सी) द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती समारोह का आयोजन मंगलवार को कुर्था स्थित पार्टी कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी के तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई। कार्यक्रम में शामिल दर्जनों लोगों के बीच सुभाष चंद्र बोस के जीवन संघर्षों पर चर्चा करते हुए पार्टी के जिला सचिव रूपेश कुमार ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस आजादी आंदोलन के गैर समझौता वादी धारा के महान नेता थे। इस महान योद्धा ने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। नेताजी का सपना था आजाद हिंद फौज के साथ देश में प्रवेश कर देश को आजाद कराना। पर उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका। वे लौट कर नहीं आ सके। वे ऐसी आजादी चाहते थे, इसमें किसी प्रकार का शोषण ,जुल्म, अत्याचार, गरीबी, भुखमरी अशिक्षा आदि ना रहे। परंतु आज मौजूदा भारत को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि यह सुभाष चंद्र बोस के सपनों का भारत है। उन्होंने आगे कहा कि आज वक्त की मांग है कि उन तमाम समस्याओं के विरुद्ध ताकतवर आंदोलन तैयार किया जाए। यही सुभाष चंद्र बोस के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सुभाष चंद्र बोस के जीवन संघर्ष पर चर्चा करते हुए पार्टी सदस्य दीपक कुमार ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस अत्यंत विकट परिस्थितियों का सामना करते हुए देश के आजादी के लिए संघर्ष करते रहे। वे सशस्त्र संघर्ष के जरिए अंग्रेजों को देश से भगाना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने नारा दिया था 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा'। उन्होंने कहा कि उनके सपनों का भारत बनाने के लिए हमें संघर्ष करना चाहिए। अमित कुमार,उमेश प्र० मंडल गोविंदा कुमार, महेंद्र कुमार आदि ने भी बात रखी।।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें