दहेज हत्या मामले में दो गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जहानाबादरतनी, निज संवाददाता।शेष अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस हत्याकांड मामले में 6 लोगों के विरुद्ध मृतका के चाचा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी...

रतनी, निज संवाददाता। परसबिगहा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में दो दिन पूर्व हुई एक विवाहिता की हत्या मामले में दो महिला को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष जे के भारती ने बताया कि मृतका की सास सरोजनी देवी व उसकी ननद आरती कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस हत्याकांड मामले में 6 लोगों के विरुद्ध मृतका के चाचा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है जिसमें से दो महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


