Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsMurder of Missing Youths in Arwal Former MP Demands Justice
दोहरे हत्या कांड में शामिल दोषी को शीघ्र गिरफ्तार हो

दोहरे हत्या कांड में शामिल दोषी को शीघ्र गिरफ्तार हो

संक्षेप:

अरवल, निज संवाददाता।मृतक राहुल कुमार एवं दशरथ चौधरी के परिजनों ने बताया कि लापता होने के बाद थाना को आवेदन दिए थे लेकिन उस आवेदन पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई जिसके कारण दोनों युवक की हत्या हो गई। अ

Sep 04, 2025 10:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के ओझा बिगहा गांव में दो लापता युवक की हत्या के बाद कंकाल मिलने की सूचना पर पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने गांव पहुंचकर दोनों मृतक के परिजन से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। मृतक राहुल कुमार एवं दशरथ चौधरी के परिजनों ने बताया कि लापता होने के बाद थाना को आवेदन दिए थे लेकिन उस आवेदन पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई जिसके कारण दोनों युवक की हत्या हो गई। अगर आवेदन पर त्वरित कार्रवाई होता तो दोनों को जान बच सकती थी। परिजन की बात सुनने के बाद पूर्व सांसद ने इसमें शामिल दोषी को शीघ्र गिरफ्तार करने एवं मृतक के परिजन को उचित मुआवजा मिले इसके लिए जिला पदाधिकारी से बात की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूर्व सांसद ने कहा कि यह घटना बहुत हृदय विदारक है। इस घटना में जो भी अभियुक्त शामिल है उसकी शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए एवं अत्यंत गरीब मृतक के परिजन है जिन्हें सभी तरह के सहायता उपलब्ध कराया जाएगा ताकि परिजन को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो। इस मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, जदयू के प्रदेश सचिव मंजू कुमारी, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, लोजपा रामविलास पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र रंजन, जदयू जिला उपाध्यक्ष टूटू शर्मा, नरगा पंचायत के मुखिया कुंदन कुमार, अमरा पंचायत के मुखिया राजेश कुमार उपस्थित थे। फोटो- 04 सितम्बर अरवल- 27 कैप्शन- अरवल सदर थाना क्षेत्र के ओझा बिगहा में पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी व अन्य।