Jahanabad News: मृत्युंजय राज ने असिस्टेंट कमिश्नर बनकर गांव का नाम किया रोशन

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

Jahanabad News: -गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल बाजे के साथ किया स्वागत, इस मौके पर लोगों ने कहा कि बीपीएससी क्वालिफाई कर अनुसूचित जाति समाज का नाम तो रौशन किया हीं है।

Jahanabad News: मृत्युंजय राज ने असिस्टेंट कमिश्नर बनकर गांव का नाम किया रोशन

Jahanabad News: -गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल बाजे के साथ किया स्वागत घोसी, निज संवाददाता। घोसी प्रखंड का गांव मोहीउद्दीनपुर निवासी मृत्युंजय राज उर्फ राजा बाबू ने 70 वीं बीपीएससी परीक्षा में सेल टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर बनकर अपने परिवार समाज और जिले का नाम रौशन किया हैं। रविवार को गांव पहुंचने पर इनके सम्मान में इस गांव के लोग मृत्युंजय राज के गाड़ियों का काफ़लिा को आते देख लोग खुशी से झूमने लगे और उन्हें फूल माला से लाद दिया। उनके सम्मान में समान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों ने कहा कि बीपीएससी क्वालिफाई कर अनुसूचित जाति समाज का नाम तो रौशन किया हीं है। पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। आपने अपने लगन मेहनत से ये साबित किया कि कोई भी विधार्थी यदि प्रण करलें और सिस्टम से तैयारी करें तो सफलता निश्चित मिलती है।

सम्मान समारोह

इस अवसर पर संत शिरोमणि रैदास समिति के अध्यक्ष शिक्षाविद सह समाजसेवी अशोक कुमार "प्रियदर्शी" ने डायरी, पेन, बुके और सम्मान पत्र देते हुए आशीर्वाद दिया। सम्मान समारोह में उद्गार व्यक्त करने वालों में बीडीओ रहे डॉ प्रो अजय कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मेघा रानी, डॉ आभा रानी, डॉ अजय कुमार, हेड पोस्ट-मास्टर अर्जून राम, प्रधानाध्यापक राजसिंहासन दास, गजेन्द्र प्रसाद, सतीश कुमार, सब इंस्पेक्टर हरी दास, बड़ा बाबू,पंचायती राज संजय राम, वंशी दास, सेवा निवृत्त प्रभारी, रामनरेश कुमार, शिक्षक सिद्धनाथ, मनोज कुमार,पंचायत समाजसेवी बालेश्वर सिंह यादव, मरछु रविदास, धर्मेन्द्र दास, मुनि राम, केशव पासवान, राजपति मांझी सहित कई लोग शामिल हुए। फोटो- 12 जुलाई जेहाना- 06 कैप्शन- घोसी प्रखंड के मोहीउद्दीनपुर गांव निवासी मृत्युंजय राज उर्फ राजा बाबू को 70 वीं बीपीएससी परीक्षा में सेल टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर बनने पर रविवार को गांव में स्वागत करते लोग।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मृत्युंजय राज ने कौन सी परीक्षा में सफलता प्राप्त की?
मृत्युंजय राज ने 70 वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।