Jahanabad News: एनीमिया मुक्त भारत समेत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की हुई समीक्षा

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता बैठक की अध्यक्षता एएनएम अनिता कुमारी ने की। इस दौरान क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूरा...

Jahanabad News: एनीमिया मुक्त भारत समेत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की हुई समीक्षा

Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुरगांव हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) पर शनिवार को एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एएनएम अनिता कुमारी ने की। इस दौरान क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में वर्तमान में चल रहे एनीमिया मुक्त भारत अभियान, गैर संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत अब तक किए गए कार्यों, लाभार्थियों तक पहुंच तथा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध प्राप्त उपलब्धि की जानकारी ली गई।

एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण कर लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करें तथा योग्य लाभार्थियों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। विशेष रूप से एनीमिया की पहचान, आवश्यक जांच एवं उचित परामर्श के साथ-साथ गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग पर ध्यान देने को कहा गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsजहानाबादJahanabad News: एनीमिया मुक्त भारत समेत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की हुई समीक्षा