
मुकदमों की जांच में लापरवाही में 13 पुलिस अधिकारियों से जवाब तलब
अरवल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने सभी थानाध्यक्षों और पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। बैठक में पूरे महीने की उपलब्धियों की समीक्षा की गई और आगामी माह के लिए बेहतर अपराध नियंत्रण के लक्ष्य निर्धारित किए गए। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्रों में चौकस रहें।
अरवल निज संवाददाता। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल द्वारा जिले के सभी थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा सभी थानों के पुरे माह भर की उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा में कांडों के निष्पादन, कुर्की जप्ती एवं वारंट का निस्तारण, विभिन्न कांडों के अभियुक्तों की गिरफ्तारी, सघन रात्रि गश्ती, अवैध हथियार, शराब एवं मादक पदार्थों की बरामदगी, हर्ष फायरिंग, विभिन्न कार्यालय एवं थाना परिसर के रख-रखाव एवं कांड अनुसंधानकर्ताओं के परफॉर्मेंस सहित सभी बिंदुओं पर गंभीरता से समीक्षा की गई। उनके द्वारा आगामी माह के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए बेहतर अपराध नियंत्रण, बेहतर विधि-व्यवस्था एवं प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए।
बैठक के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि केस के निष्पादन में शिथिलता नहीं बरते। उन्होंने बताया कि अनुसंधान में कोताही बरतने वाले 13 पुलिस पदाधिकारी से स्पष्टीकरण भी किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि अपने क्षेत्र में 24 घंटा चौकस रहेंगे एवं पुलिस पदाधिकारी को सड़क पर ड्यूटी में तैनात रखेंगे ताकि कहीं से किसी प्रकार की सूचना मिले तो उस पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। बैठक में सभी थानाध्यक्ष और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। फोटो- 08 फरवरी अरवल- 10 कैप्शन- अरवल स्थित पुलिस कार्यालय में रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक करते एसडीपीओ कीर्ति कमल।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




