
मोबाइल चोर लॉक तुड़वाते पुलिस के हत्थे चढ़ा
किंजर , एक संवाददाता सूचना पाकर किंजर पुलिस दुकान पर पहुंच गई और मोबाइल चोर तथा चोरी गये मोबाइल के मालिक को थाना पर लाया गया।
किंजर , एक संवाददाता शनिवार की संध्या किंजर बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास एक मोबाइल दुकान पर एक चोरी का मोबाइल लेकर उसका लॉक हटाने के लिए युवक पहुंचा ही था उसी वक्त चोरी गया मोबाइल का मालिक भी दुकान पर पहुंच गया। सूचना पाकर किंजर पुलिस दुकान पर पहुंच गई और मोबाइल चोर तथा चोरी गये मोबाइल के मालिक को थाना पर लाया गया। उस समय काफी भीड़ लग गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक दरबारी चौधरी ने बताया कि जिस व्यक्ति का मोबाइल चोरी हुआ है, उन्होंने आवेदन देने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि मैं मोबाइल चोरी का सन्हा जहानाबाद थाना में दर्ज कर चुका हूं।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




