पहाड़पुर में दिन के उजाले में मोबाइल समेत नगदी की चोरी
कलेर, निज संवाददाता।दुकानदार श्याम सुंदर साव ने गूगल पे से पेमेंट लेने की बात से अनभिज्ञता जाहिर किया। इस पर उक्त अज्ञात नवयुवक ने दुकानदार का मोबाइल फोन मांगा और स्वयं पेमेंट करने की बात कही।...

कलेर, निज संवाददाता। कलेर थाना अंतर्गत ग्राम पहाड़पुर में मां कमला जनरल स्टोर से मोबाइल और नगदी की चोरी कर ली गई। बताया गया है कि दो बाइक सवार नवयुवक दिन के करीब 3:00 बजे दुकान पर पहुंचे। दुकान में मौजूद दुकानदार श्याम सुंदर साव से 500 रुपए का सामान खरीदा तथा 1000 नगद मांगा और युवक ने गूगल पर फोन से पेमेंट करने की बात बोला। दुकानदार श्याम सुंदर साव ने गूगल पे से पेमेंट लेने की बात से अनभिज्ञता जाहिर किया। इस पर उक्त अज्ञात नवयुवक ने दुकानदार का मोबाइल फोन मांगा और स्वयं पेमेंट करने की बात कही।
दुकानदार ने नवयुवक के कहने पर विश्वास कर अपना मोबाइल फोन दे दिया। इसी बीच कुछ और ग्राहक दुकान में आ गए मौका पाते ही उक्त अज्ञात युवक दुकान से बाहर निकल गया। पहले से बाइक स्टार्ट करके उसका साथी बाहर खड़ा था। मोबाइल और सामान लेकर दोनों युवक मोटरसाइकिल पर बैठकर तेजी से निकल गए। शोरगुल के बाद उचक्के गायब हो गए। पीड़ित दुकानदार ने इस संबंध में कलेर थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


