सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो
विधायक ने मधुश्रवा मलमास मेला की तैयारियों को का लिया जायजा, विधायक ने मधुश्रवा मलमास मेला की तैयारियों को का लिया जायजा

विधायक ने मधुश्रवा मलमास मेला की तैयारियों को का लिया जायजा मेहंदिया, निज संवाददाता। ऐतिहासिक मधुश्रवा मलमास मेला की तैयारियों को लेकर विधायक मनोज कुमार शर्मा शुक्रवार को मधुश्रवा मेला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
तैयारी की जानकारी
मौक़े पर उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार से विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वच्छता एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी ली। विधायक ने प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मलमास मेला जिले की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान है और इसके सफल आयोजन को लेकर हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
मेला विवरण
अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि 16 मई से प्रारंभ होकर 15 जून तक चलने वाले मलमास मेला को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं तथा साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और चिकित्सा सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने मंदिर परिसर के अलावा पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष कुंदन पाठक, जिला महामंत्री संजीव कुमार, कलेर बीस सूत्री अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे। फोटो- 15 मई अरवल- 14 कैप्शन- अरवल के ऐतिहासिक मधुश्रवां में शुक्रवार को मलमास मेला की तैयारी का जायजा लेते स्थानीय विधायक मनोज शर्मा।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


