Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsMilk Supply Ensured for Chhath Festival Strict Actions Against Overpricing Vendors
छठ पर्व के अवसर पर नहीं होगी दूध की किल्लत

छठ पर्व के अवसर पर नहीं होगी दूध की किल्लत

संक्षेप:

दुकानदारों को रखना होगा स्वच्छता का विशेष ध्यान , छठ महापर्व के अवसर पर जिले के उपभोक्ताओं को दूध की किल्लत नहीं होगी। सुधा डेयरी ने इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए हैं।

Oct 22, 2025 10:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

दुकानदारों को रखना होगा स्वच्छता का विशेष ध्यान अंकित मूल्य से अधिक लेने वाले विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई जहानाबाद , हिंदुस्तान प्रतिनिधि। छठ महापर्व के अवसर पर जिले के उपभोक्ताओं को दूध की किल्लत नहीं होगी। सुधा डेयरी ने इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए हैं। बुधवार को मगध मिल्क यूनियन के प्रबंध निदेशक हेमेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिले के सुधा दूध के विक्रेताओं की बैठक हुई। मगध मिल्क यूनियन के विपणन प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि प्रबंध निदेशक के निर्देश पर छठ महापर्व को लेकर पूर्व में ही कार्य योजना बना ली गई थी। छठ पर्व के अवसर पर मगध मिल्क यूनियन के द्वारा करीब 4 लाख लीटर दूध की आपूर्ति की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विपणन प्रभारी ने बताया कि सुबह शाम दोनों पाली में दूध की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि दूध के अलावा घी एवं दूध से बने अन्य पदार्थ भी प्रचुर मात्रा में सुधा के काउंटरों पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अंकित मूल्य से अधिक कीमत लेने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुकानों का औचक निरीक्षण करने के लिए टीम का गठन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सभी विक्रेताओं को छठ पर्व की महत्ता को देखते हुए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है। परिवहन के लिए उपयोग में ले जा रहे वाहन से लेकर बिक्री केंद्र तक साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया गया है। विपणन प्रभारी ने कहा कि सुधा अपनी विश्वसनीयता पर आंच नहीं आने देगी। उत्पादों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। फोटो- 22 अक्टूबर जेहाना- 20 कैप्शन- छठ महापर्व पर दूध की किल्लत न हो इसको लेकर बुधवार को बैठक करते मगध मिल्क यूनियन के प्रबंध निदेशक हेमेंन्द्र कुमार व अन्य विक्रेता।