Jahanabad News: सरकारी योजनाओं का सही लाभुकों तक पहुंचे शीघ्र लाभ
हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधिबैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति, उपलब्धियां तथा लंबित कार्यों की जानकारी जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई।...

Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति, उपलब्धियां तथा लंबित कार्यों की जानकारी जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई।
बैठक का उद्देश्य
समीक्षा के क्रम में पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए जिला पदाधिकारी ने पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ पहुंचाने तथा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराते हुए आवेदन एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्रेशन से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई।रजिस्ट्रेशन की स्थिति
जिला पदाधिकारी ने रजिस्ट्रेशन की प्रगति, लंबित आवेदनों तथा लाभुकों से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी ली। आपदा से संबंधित मुआवजा राशि के वितरण की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने आपदा प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मिलने वाली सहायता एवं मुआवजा राशि की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभुकों के मामलों का सत्यापन एवं आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करते हुए निर्धारित प्रावधानों के अनुसार मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। बैठक में राशन कार्ड से संबंधित मामलों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। मौके पर आपदा प्रबंधन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग के साथ अन्य उपस्थित रहे।सामान्य प्रश्न
✦बैठक में किस योजना की प्रगति की जानकारी ली गई?−
बैठक में पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति की जानकारी ली गई।
✦जिला पदाधिकारी ने पात्र लाभुकों के लिए क्या निर्देश दिए?+


