Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsMedical College Planned in Belkhara Panchayat Land Survey Initiated
मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए जमीन का किया अवलोकन

मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए जमीन का किया अवलोकन

संक्षेप:

करपी, निज संवाददाता। अधिकारियों ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा अरवल जिला में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई थी। इसी घोषणा के आलोक में सरकार द्वारा जमीन चिन्हित कर आगे की कार्रवाई करने का निर्देश...

Dec 27, 2025 10:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की बेलखारा पंचायत में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अंचलाधिकारी आलोक कुमार, बीडीओ रोहित कुमार सिंह ने अमीन को साथ लेकर जमीन का अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा अरवल जिला में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई थी। इसी घोषणा के आलोक में सरकार द्वारा जमीन चिन्हित कर आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इसी संदर्भ में बेलखारा पंचायत में बेलखारा शहर तेलपा मुख्य पथ पर करीब 27 एकड़ भूमि को चिन्हित किया गया। अंचलाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी को भी स्थल पर आना था, लेकिन किसी कारणवश नहीं आ पाई हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किसी दूसरे दिन जिलाधिकारी के द्वारा उक्त जमीन को देखा जाएगा। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी से भूमि की मापी की जाएगी और एक सप्ताह के अंदर पुरा मापी कर ली जायेगी। मापी स्थल पर जैसे ही अधिकारी पहुंचे बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे। मेडिकल कॉलेज खोलने को लेकर बेलखारा पंचायत के आसपास के गांवों में भी काफी खुशी देखी जा रही है। अरवल विकास मंच के संयोजक मनोज यादव ने बताया कि हमलोग बहुत पहले से ही मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग कर रहे थे। अब सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है जो काबिले तारीफ है। मौके पर समाजिक कार्यकर्ता विनोद राम, मुखिया सूरजमल प्रसाद, गुडु शर्मा, दीपक शर्मा, रमेश कुशवाहा, रणविजय कुमार समेत दर्जनों लोगों मौजूद थे।