कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा में सैंकड़ों की संख्य में उमड़े श्रद्धालु ,यज्ञ शुभारंभ के पहले मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा में सैंकड़ों की संख्य में उमड़े श्रद्धालु यज्ञमंडप में 551 कलश में पवित्र जल भरकर किया गया स्थापित मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर शहर क्षेत्र के ढकनी बिगहा मे श्रीमद् भागवत कथा सह लक्ष्मी नारायण यज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ शुभारंभ के पहले मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल देवी मंदिर परिसर से शुरू होकर मखदुमपुर यमुने नदी तट पहुंचा। वहां कृष्ण शब्द बंसी घाट से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर समाप्त हुई। कलश यात्रा में 551 श्रद्धालु कलश के साथ शामिल हुए, जबकि उनके साथ हजारों की संख्या में भक्त लोग थे।
कलश यात्रा में बाजे और डीजे के साथ जय श्री राम के नारे गूंज रहा था। यज्ञ का आयोजन वाराणसी से आए कथावाचक व्यास स्वामी हरिशाननंद महाराज की अध्यक्षता में की गयी है। कलश यात्रा के दौरान वे रथ से चल रहे थे। यज्ञ 27 जनवरी तक चलेगा। कथा के साथ रात्रि में रासलीला का प्रबंध किया गया है। एक आयोजन में पूरे मोहल्ला के लोग सहयोग कर रहे हैं। फोटो- 20 जनवरी जेहाना- 05 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड के ढकनी बिगहा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सह लक्ष्मीनारायण यज्ञ को लेकर मंगलवार को निकली कलश यात्रा में शामिल लोग।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




