ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जहानाबादगगनकुरा में गिरा छप्पर कई घायल

गगनकुरा में गिरा छप्पर कई घायल

शकुराबाद थाना क्षेत्र के गगनकुरा गांव में अचानक एक मकान का छप्पर गिर गया। जिसके कारण कई लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि रामदीप बिंद अपने मकान के उपर एक कमरा बना रखा था। जिस पर झोपड़ी लगाई गई...

गगनकुरा में गिरा छप्पर कई घायल
शकुराबाद | निज संवाददाताMon, 16 Sep 2019 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

शकुराबाद थाना क्षेत्र के गगनकुरा गांव में अचानक एक मकान का छप्पर गिर गया। जिसके कारण कई लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि रामदीप बिंद अपने मकान के उपर एक कमरा बना रखा था। जिस पर झोपड़ी लगाई गई थी। 

बताया जाता है कि बारिश के कारण झोपड़ी कमजोर हो गया था। अचानक रात में झोपड़ी गिर पड़ी। जो लोग उस कमरे में सोये हुए थे। वे घायल हो गए। घायलों में गृहस्वामी रामदीप बिंद के अलावा उनकी पत्नी और चार अन्य लोग शामिल हैं। गंभीर रुप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। अन्य घायलों का इलाज शकुराबाद स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें