
पेंशनधारी जल्द कराएं आधार आधारित जीवन प्रमाणीकरण, बंद हो सकती है पेंशन
सभी कॉमन सर्विस सेंटर पर जीवन प्रमाणीकरण कराने की सुविधा उपलब्ध , सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनधारियों को शीघ्र जीवन प्रमाणीकरण कराना आवश्यक है।
सभी कॉमन सर्विस सेंटर पर जीवन प्रमाणीकरण कराने की सुविधा उपलब्ध जिले में 1.40 लाख पेंशनधारी प्रतिमाह प्राप्त कर रहे हैं 1100 रूपये का पेंशन जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनधारियों को शीघ्र जीवन प्रमाणीकरण कराना आवश्यक है। जीवन का प्रमाणीकरण नहीं करने वाले पेंशनधारियों का पेंशन बंद हो सकता है। बिहार के सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के तहत जारी निर्देश के आलोक में जिला के सभी पेंशनधारियों को अवगत कराया जा रहा है कि जल्द से जल्द नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर पहुंचकर आधार आधारित जीवन प्रमाणिकरण अवश्य करा ले, जिससे कि उनका पेंशन निरंतर जारी रखा जा सके।
विदित हो कि जिले में करीब 140000 पेंशनधारी सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत प्रतिमाह 1100 रूपये का पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तजन पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बिहार लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं बिहार निशक्तता पेंशन योजना शामिल है। जीवन प्रमाणीकरण के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जो पेंशनधारी मृत हो गए हैं उनका पेंशन बंद किया जा सके एवं अन्य पेंशनधारियों का पेंशन निर्बाधजारी रखा जा सके। अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर अपने आधार कार्ड के साथ जाएं ,जहां बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट स्कैनर के माध्यम से आपका जीवन प्रमाणीकरण किया जाएगा एवं इसके लिए किसी भी तरह के शुल्क नहीं ली जाएगी। यदि किसी कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा जीवन प्रमाणीकरण हेतु पेंशनधारियों से शुल्क लिए जाने की सूचना प्राप्त होती है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। फिंगर स्कैनिंग के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण नहीं होने की स्थिति में प्रखंड कार्यालय में पहुंचकर आइरिस स्कैनिंग के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण अवश्य कराए। अति वृद्ध एवं दिव्यांग पेंशन धारी का फिंगर स्कैनिंग के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण नहीं होने की स्थिति में आयरिश से जीवन प्रमाणीकरण किया जाएगा यदि उक्त दोनों माध्यम से ऐसे पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण नहीं हो तो पेंशनधारी को आधार केंद्र में जाकर बायोमैट्रिक अपडेट कराना आवश्यक होगा। वैसे पेंशनधारी जिनके आधार कार्ड नहीं बना हो उन्हें आधार केंद्र पर जाकर अपना आधार कार्ड शीघ्र बनवाना होगा। जिला के सभी पेंशनधारियों से अनुरोध है कि जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण कराए जिससे कि आपका पेंशन आगे भी जारी रखा जा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




