मलमास मेला में विधि विधान पूर्वक हुआ ध्वजारोहण
मेहंदिया, निज संवाददाता मधुश्रवा में ध्वजारोहण के साथ ही मलमास मेला का विधिवत शुभारंभ हो गया।

मेहंदिया, निज संवाददाता मधुश्रवा में ध्वजारोहण के साथ ही मलमास मेला का विधिवत शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी रही तथा पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। मेले में विभिन्न प्रकार के खेल-तमाशा, खाने-पीने की दुकानें, मनोरंजन के साधन एवं अन्य आकर्षक दुकानें लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने तालाब में पानी नहीं रहने की समस्या को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ग्रामीणों की शिकायत पर स्थानीय विधायक मनोज कुमार ने आश्वासन दिया कि मलमास मेला को लेकर तालाब में पानी की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी।
साथ ही मेला परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी,, लोजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र रंजन, पूर्व विधान परिषद सदस्य राम किशोर सिंह, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर वर्मा, पहलेजा पंचायत के मुखिया मुं्द्रिरका सिंह यादव, विमला कुमारी, बिकाश दुबे, श्रीकांत शर्मा, महंत अखिलेश्वर भारती, विवनाथ शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


