Jahanabad News: रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में बना लैब जांच हब
Jahanabad News: जिलेभर के सैंपल की हो रही जांच, सभी तरह की लैब जांच, मखदुमपुर स्थित रेफरल अस्पताल मे लैब जांच हब शुरू हो गया है। इसके शुरू होने से सभी तरह के जांच एवं निशुल्क लोगों को मिल रहा है।

मखदुमपुर अस्पताल में लैब जांच हब शुरू
Jahanabad News:
जिलेभर के सैंपल की हो रही जांच, सभी तरह की लैब जांच थायराइड, लिपिड प्रोफाइल ,लिवर जांच ,किडनी संबंधित जांच की मिल रही सुविधा मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित रेफरल अस्पताल मे लैब जांच हब शुरू हो गया है। इसके शुरू होने से सभी तरह के जांच एवं निशुल्क लोगों को मिल रहा है। पहले सरकारी अस्पताल में सीमित जांच की सुविधा थी। लेकिन अब सरकार के द्वारा सभी तरह की जांच की सुविधा शुरू कराई गई है। इसके लिए पूरे जिले का केंद्र मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में बनाया गया है। जिले के सभी प्रखंड स्तरीय अस्पताल एवं सदर अस्पताल से सैंपल इकट्ठा कर प्रतिदिन रेफरल अस्पताल के लेबोरेटरी में लाया जा रहा है। इसके लिए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सदर अस्पताल से कर्मचारी प्रतिदिन आते हैं। जांच के बाद दूसरे दिन रिपोर्ट भेजी जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट रोगियों के मोबाइल पर भेज दी जाती है। कुछ रेयर केस में जिन्हें हार्ड कॉपी चाहिए वह अस्पताल जाकर ले सकते हैं। इसके लिए व्यवस्था एक निजी एजेंसी साइंस हाउस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा की गई है। इसके लिए अस्पताल के दूसरे मंजिल पर बड़ा लैब बनाया गया है। जहां पर सभी तरह की आधुनिक मशीन एवं केमिकल उपलब्ध कराए गए हैं। अस्पताल में भी सेंपल दे सकते हैं इसके लिए पहली मंजिल पर व्यवस्था की गई है। इसके लिए प्रशिक्षित टेक्नीशियन की टीम भी तैनात की गई है। लैब में मौजूद टेक्नीशियन अमित कुमार ने बताया कि पहले अस्पताल में सीमित संख्या में जांच होते थे लेकिन अब बहुत तरह की जांच की सुविधा रोगियों को मिल रही है। जैसे थायराइड, लिपिड प्रोफाइल ,लिवर जांच ,किडनी संबंधित जांच, सोडियम, पोटैशियम, विटामिन सी विटामिन डी, विटामिन बी12, जैसे सभी आवश्यक जांच एवं अस्पताल में निशुल्क किया जा रहा है। जांच की सुविधा मिलने से रोगियों को काफी सहूलियत हो रही है। पहले चिकित्सक को इन सभी जांच के लिए बाहर निजी लैब में भेजा जाता था। जिसमें रोगियों को काफी अधिक खर्च होता था। जांच की सुविधा मिलने से रोगियों को हजारों रुपए की बचत हो सकती है। चिकित्सा लोगों को अभी जांच में काफी सहूलियत होगी। बहुत से गरीब रोगी अधिक खर्च के कारण जांच नहीं करवा पाते थे। अस्पताल के चिकित्सा के डॉ पंकज कुमार और डॉ जितेंद्र कुमार ने इस व्यवस्था को काफी सराहना की है। उन्होंने बताया कि जांच की सुविधा मिलने से चिकित्सक लोगों को भी काफी सहूलियत होगी। आसानी से रोग की पहचान होने पर दवा दी जा सकेगी। सबसे अधिक लाभ ग्रामीण और गरीब लोगों को हो रही है। फोटो- 12 अक्टूबर जेहाना- 18 कैप्शन- मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में सोमवार को कई बीमारियों के नमूनों की जांच करते लैब टेक्नीशियन अमित कुमार।

