एसटीएफ की कार्रवाई में पुलिस पर हमले का आरोपित भूरा यादव गिरफ्तार
एसटीएफ की कार्रवाई में पुलिस पर हमले का आरोपित भूरा यादव गिरफ्तारएसटीएफ की कार्रवाई में पुलिस पर हमले का आरोपित भूरा यादव गिरफ्तार

जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसटीएफ और जहानाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस प्रशासन को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिसकर्मियों की टीम ने सुजीत कुमार उर्फ भूरा (पिता संजय यादव) को गिरफ्तार किया। वह टेहटा थाना क्षेत्र के उमराई विगहा गांव के निवासी हैं। उसकी गिरफ्तारी टेहटा थाने में दर्ज कांड संख्या 320/ 26 के आलोक में की गई है। इस कांड में सुजीत उर्फ भूरा प्राथमिक अभियुक्त हैं। शुक्रवार को एसपी अपराजित लोहान ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सुजीत कुमार उर्फ भूरा का अपराधिक इतिहास रहा है। पूर्व में भी वह हत्या का प्रयास और साधारण दंगा जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है।
19 अप्रैल 2026 को उसके विरुद्ध कांड संख्या 320/ 26 दर्ज की गई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और टेहटा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे पकड़ा गया। एसपी ने यह भी बताया कि उक्त कांड में पूर्व में भी दो लोगों को जेल भेजा गया है। यह भी जानकारी दी कि गिरफ्तार भूरा यादव के विरुद्ध टेहटा थाने में कांड संख्या 319 और 323/ 26 दर्ज है। दोनों केस अप्रैल माह में दर्ज हुई थी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


