Mahaparivartan Movement Hulaskanj Block Takes Steps Towards Cleanliness and Development स्वच्छता व जनजागरूकता अभियान चलाने का लिया संकल्प, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsMahaparivartan Movement Hulaskanj Block Takes Steps Towards Cleanliness and Development

स्वच्छता व जनजागरूकता अभियान चलाने का लिया संकल्प

हुलासगंज में महापरिवर्तन आंदोलन की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बाजार को गंदगी मुक्त करने, पानी निकासी की व्यवस्था और सार्वजनिक शौचालय की स्थापना का निर्णय लिया गया। ग्रामीण अपनी समस्याओं को...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 14 Sep 2025 10:02 PM
share Share
Follow Us on
स्वच्छता व जनजागरूकता अभियान चलाने का लिया संकल्प

हुलासगंज, निज संवाददाता। महापरिवर्तन आंदोलन से जुड़े प्रखंड शिष्टमण्डल समिति की बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य परमात्मा शर्मा ने की। इस अवसर पर प्रखंड को आदर्श प्रखंड बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि हुलासगंज बाजार को गंदगी मुक्त किया जाएगा तथा वहां पानी निकासी की ठोस व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी। निर्णयों को अमलीजामा पहनाने के लिए समिति के सदस्य सक्षम अधिकारियों से मिलकर आवश्यक पहल करेंगे। शिष्टमण्डल समिति के संयोजक रिटायर्ड शिक्षक नंदकिशोर कुमार ने बताया कि ग्रामीण अपनी समस्याएं फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से समिति तक पहुंचा सकते हैं, ताकि सामूहिक प्रयास से उनका समाधान निकाला जा सके।

वहीं, प्रखंड कार्यकारिणी के संयोजक रौशन कुमार ने कहा कि यह पहल प्रखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने आह्वान किया कि हर ग्रामीण को इस मुहिम से जुड़ना चाहिए ताकि हम सब मिलकर हुलासगंज को आदर्श प्रखंड की पहचान दिला सकें। बैठक में उपसरपंच रौशन कुमार, मुकेश कुमार, रणधीर कुमार, वेंकटेश कुमार, मिथिलेश शर्मा, रामनरेश शर्मा, शतन मिस्त्री, छोटन मांझी, चंदन कुमार, सत्येंद्र कुमार, राहुल कुमार, सतीश कुमार केसरी, सूरजपुर पंचायत के मुखिया पति मन्ना जी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।