Jahanabad News: भारोत्तोलन चैंपियन में जहानाबाद ने जीते 12 पदक
Jahanabad News: चार दिवसीय प्रतियोगिता में मगध के खिलाड़ियों ने किया कमाल, चार दिवसीय प्रतियोगिता में मगध के खिलाड़ियों ने किया कमाल

मगध प्रमंडल ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब
Jahanabad News:
चार दिवसीय प्रतियोगिता में मगध के खिलाड़ियों ने किया कमाल जहानाबाद के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण और आठ रजत पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव जहानाबाद, नगर संवाददाता खेल भवन- सह- व्यायामशाला में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में मगध प्रमंडल ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता, जबकि पटना प्रमंडल उपविजेता रहा। मेजबान जहानाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण और आठ रजत समेत कुल 12 पदक अपने नाम किए। समापन समारोह में जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हों ने जहानाबाद के खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में एकलव्य की टीम विजेता और मगध प्रमंडल उपविजेता रहा। वहीं, अंडर-19 वर्ग में मगध प्रमंडल ने पहला और पटना प्रमंडल ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में सारण के रणवीर कुमार और अंडर-19 वर्ग में मगध के अनिकेस राज साहिल को बेस्ट लिफ्टर चुना गया। प्रतियोगिता में बिहार के नौ प्रमंडलों और एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने भाग लिया। नौ से 12 अक्टूबर तक चली इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान देने वाले तकनीकी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

