नाली की उड़ाही नहीं होने से बाजार में जलजमाव

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

नाले में कीचड़ व गंदगी से लोग रहते हैं परेशान , प्रखंड के मेहंदिया बाजार में नाली की उड़ाही नहीं होने के कारण हल्की बारिश में भी जगह-जगह पानी जमा हो जाता है।

नाली की उड़ाही नहीं होने से बाजार में जलजमाव

नाले में कीचड़ व गंदगी से लोग रहते हैं परेशान स्थानीय लोगों ने बरसात से पहले नाली की उड़ाही की मांग मेहंदिया, निज संवाददाता प्रखंड के मेहंदिया बाजार में नाली की उड़ाही नहीं होने के कारण हल्की बारिश में भी जगह-जगह पानी जमा हो जाता है। इससे बाजार आने-जाने वाले लोगों और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग 15 वर्ष पहले नाली का निर्माण हुआ था, लेकिन उसके बाद से आज तक सही तरीके से सफाई और उड़ाही नहीं कराई गई है। मुख्य बाजार, सब्जी बाजार और आसपास के कई मोहल्लों में बारिश होते ही नाली का गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है, जिससे कीचड़ और बदबू फैल जाती है और लोगों को आने-जाने में कठिनाई होती है।

दुकानदारों का कहना है कि पानी जमा होने से ग्राहकों की संख्या भी कम हो जाती है, जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित होता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि अगर समय-समय पर नाली की सफाई और उड़ाही कराई जाए तो इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बाजार की सभी नालियों की उड़ाही कराई जाए, ताकि बारिश के समय जल जमाव की समस्या से राहत मिल सके। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो सकती है। फोटो- 01 अप्रैल अरवल- 20 कैप्शन- प्रखंड के महेंदिया बाजार में सड़क किनारे जमा नाली का गंदा पानी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।