बीस सूत्री कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले विधायक
घोसी, निज संवाददाता।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, राजीव नयन उर्फ राजू सिंह, महिला नेत्री सह जिला बीस सूत्री सदस्य मनोरमा देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष...

घोसी, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के बीस सूत्री कार्यालय में शनिवार को स्थानीय विधायक ऋतुराज कुमार का बीस सूत्री के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर घोसी जदयू नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार केसरी के द्वारा विधायक ऋतुराज को अंग वस्त्र एवं फूल मालाओं के साथ भव्य किया गया । इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, राजीव नयन उर्फ राजू सिंह, महिला नेत्री सह जिला बीस सूत्री सदस्य मनोरमा देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष कौशलेंद्र पांडे ,प्रखंड बीस सूत्री उपाध्याय राजेश शर्मा समेत उपस्थित सदस्यों ने विधायक का स्वागत किया।
इस मौके पर लोगों ने विधायक से मांग किया के घोसी प्रखंड में जनता से मिलने के लिए महीने में दो दिन समय दिया जाए जिस पर विधायक ने सहमति जताई। इस अवसर बीस सूत्री सदस्य 'सिंकु देवी, वीरेंद्र कुशवाहा ,उदय शर्मा, निकेश कुमार, नविशेर आलम, संतोष शर्मा, रामजीत - मांझी ,हरिशंकर पंडित, चंदन कुमार ,दीपक कुमार प्रतिमा देवी ,उमेश चंद्रवंशी, जयप्रकाश पासवान ,मुकेश शर्मा, शिवप्रसाद भगत ,भोला विश्वकर्मा धर्मेंद्र कुशवाहा समेत दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे ।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


