Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsLocal Legislators Pappu Verma and Manoj Sharma Honored in Bhagwatipur Sonbhadra
अरवल के विकास के लिए एकजुट होकर करेंगे प्रयास

अरवल के विकास के लिए एकजुट होकर करेंगे प्रयास

संक्षेप:

सोनभद्र के भगवतीपुर गांव में विधायक पप्पू वर्मा और मनोज शर्मा का नागरिक अभिनंदन किया गया। दोनों विधायकों ने कहा कि वे मिलकर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करेंगे, जिसमें सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा शामिल हैं। पप्पू वर्मा ने युवा वर्ग में ब्राउन शुगर की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और बच्चों पर नजर रखने की अपील की।

Jan 25, 2026 09:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में स्थानीय विधायक पप्पू वर्मा एवं मनोज शर्मा का नागरिक अभिनंदन किया गया। अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायकों ने कहा कि हम दोनों विधायक मिलकर सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। वर्षों से लंबित सिंचाई परियोजना, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क इत्यादि की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिस प्रकार बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्वरित गति से विकास कार्यक्रम में लगे हैं, उसी प्रकार अरवल में शर्मा वर्मा की जोड़ी इस क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुर्था विधायक पप्पू वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में युवा वर्ग के बीच ब्राउन शुगर सेवन की घटना चिंताजनक है। इन्होंने सभी उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि अपने बच्चों पर कड़ी निगरानी रखें। जिससे कि ब्राउन शुगर जैसे नशा के गिरफ्त में नहीं आए। सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ें। विकास का कार्य दोनों विधायकों पर छोड़ दें। इसके पूर्व दोनों विधायकों का स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता संतोष शर्मा उर्फ पिंटू ने की। सभा को मुक्तेश्वर प्रसाद कुशवाहा, पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी समेत दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। इसके पूर्व प्रसिद्ध लोक गायक मनीष शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से धूम मचा दी। फोटो- 25 जनवरी अरवल- 20 कैप्शन- वंशी प्रखंड क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में रविवार को अभिनंदन सह सम्मान समारोह में कुर्था एवं अरवल विधायक को माला पहना स्वागत करते आम लोग।