Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsLocal Auto Fare Increased by 2 in Jehanabad Amid Rising Costs
नगर सेवा ऑटो में दो रुपये न्यूनतम किराए में बढ़ोतरी

नगर सेवा ऑटो में दो रुपये न्यूनतम किराए में बढ़ोतरी

संक्षेप:

लोकल ने न्यूनतम किराया सात रुपये निर्धारित , शहरी क्षेत्र में चलने वाले नगर सेवा ऑटो के किराए में न्यूनतम दो रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह निर्णय शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संघ (नगर सेवा) द्वारा लिया...

Jan 03, 2026 09:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

लोकल ने न्यूनतम किराया सात रुपये निर्धारित नगर सेवा ऑटो चालक संघ ने लिया निर्णय जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता शहरी क्षेत्र में चलने वाले नगर सेवा ऑटो के किराए में न्यूनतम दो रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह निर्णय शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संघ (नगर सेवा) द्वारा लिया गया है। टेंपो चालक संघ के जिला सचिव वीरेंद्र कुमार दास ने कहा कि शहर में टेम्पो के किराया में दो रुपया बढ़ोतरी करने से आम जनता पर जायदा बोझ नहीं बढ़ेगा और टेम्पो चालकों के भी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। लॉकडाउन के बाद बड़ी संख्या में युवा अपना टेम्पो का रोजगार के माध्यम चुन लिया है और टेम्पो चलाकर अपना परिवार के भरण पोषण बच्चे के पढ़ाई लिखाई के बोझ उठा रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग के द्वारा वर्ष 2013 में किराया तय किया गया था उसी किराया में टेम्पो का शहर में हो रहा था जबकि इस बीच महंगाई अपने चरम सीमा पर है। सीएनजी गैस, गाड़ी टायर एवं पार्ट्स में भी काफी बढ़ोतरी हुई है ऐसी परिस्थिति में टेम्पो का किराया निर्धारित करना मजबूरी थी। बढ़े हुए किराए की सूची जारी कर दी गई है, जो बस स्टैंड, स्टेशन, कचहरी और शहर के प्रमुख मार्गों पर लागू होगी। संघ द्वारा जारी नए किराए के अनुसार बस स्टैंड एवं स्टेशन से कचहरी, बतीस भंभरिया तक₹10 रुपये, स्टेशन से सिनेमा हॉल, पंजाब नेशनल बैंक तक सात₹रुपये, स्टेशन से अरवल मोड़ तक सात रुपये, स्टेशन से सराय रोड, हॉस्पिटल मोड़ तक आठ रुपये, स्टेशन से ईरकी तक 15 रुपये, ईरकी से हॉस्पिटल मोड़ तक₹8 रुपये, कचहरी एवं बतीस भंभरिया से उंटा स्टेशन तक 10 रुपये, कचहरी व बतीस भंभरिया से नाका नंबर एक तक₹10 रुपये, कचहरी एवं बतीस भंभरिया से हॉस्पिटल मोड़ तक सात रुपये, कचहरी एवं बतीस भंभरिया से सराय रोड तक सात रुपये, कचहरी से अरवल मोड़ तक सात रुपये, कचहरी से फिदा हुसैन रोड तक ₹8 रुपये, कचहरी से पंजाब नेशनल बैंक व सिनेमा हॉल तक 9 रुपये, कचहरी से इलाहाबाद बैंक तक नौ रुपये, एवं स्टेट बैंक से पंजाब नेशनल बैंक तक₹सात रुपये लोकल में न्यूनतम किराया तय किया गया है। विदित हो कि पहले स्टेशन से अरवल मोड़ तक पांच रुपये लिये जाते थे। वहीं स्टेशन से अस्पताल मोड़ तक छह रुपये और कचहरी तक सात रुपये लिये जाते थे।