पुलिस ने जब्त की 39 लीटर शराब, एक युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

किंजर, एक संवाददाता वहीं थाना क्षेत्र के 12 माईल से संदेहात्मक हरकत के आधार पर 32 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति प्रवेश चौधरी एवं मोटरसाइकिल को जप्त किया गया है।

पुलिस ने जब्त की 39 लीटर शराब, एक युवक गिरफ्तार

किंजर, एक संवाददाता किंजर पुलिस एवं एलटीएफ की कार्रवाई में 39 लीटर देसी शराब के साथ एक अभियुक्त एवं एक मोटरसाइकिल पुलिस के हाथ लगी। किंजर थानाध्यक्ष सिमरन राज ने बतलाया कि आजाद नगर के मंजू देवी के घर से 7 लीटर देसी शराब बरामद हुई। वहीं थाना क्षेत्र के 12 माईल से संदेहात्मक हरकत के आधार पर 32 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति प्रवेश चौधरी एवं मोटरसाइकिल को जप्त किया गया है। गिरफ्तारी के बारे में एएसआई चंद्रदेव महतो ने बतलाया कि उक्त व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागना चाहा इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि आजाद नगर निवासी मंजू देवी का गिरफ्तारी नहीं हुई। किंजर पुलिस ने कानूनी करवाई करते हुए गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।