Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsJudge Reviews Kakko Jail Management and Facilities Praises Cleanliness and Security
जिला जज ने मंडल कारा का किया निरीक्षण, कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं का किया अवलोकन

जिला जज ने मंडल कारा का किया निरीक्षण, कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं का किया अवलोकन

संक्षेप:

व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सफाई और प्रबंधन की सराहना, निरीक्षण का उद्देश्य कारा प्रशासन की कार्यप्रणाली, कैदियों की मूलभूत सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था का प्रत्यक्ष मूल्यांकन...

Nov 19, 2025 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सफाई और प्रबंधन की सराहना काको, निज संवाददाता। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजीत कुमार ने बुधवार को संयुक्त रूप से मंडल कारा काको का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य कारा प्रशासन की कार्यप्रणाली, कैदियों की मूलभूत सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करना था। निरीक्षण के क्रम में न्यायाधीश ने सबसे पहले कारा अस्पताल का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकीय व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता और भर्ती कैदियों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके बाद महिला वार्ड का निरीक्षण करते हुए उन्होंने आवासीय व्यवस्था, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा स्वच्छता को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

न्यायाधीश ने बैरकों सहित पूरे कारा परिसर का भ्रमण कर कैदियों की दिनचर्या, भोजन व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा भी की। निरीक्षण दल ने कारा परिसर में स्वच्छता, अनुशासन, समयबद्ध कार्यप्रणाली और तकनीकी प्रबंधन को संतोषजनक पाया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जेल प्रशासन द्वारा बेहतर माहौल बनाए रखने के प्रयासों की सराहना की और कहा कि कारा सुधार एवं मानवाधिकार संवेदनशीलता को प्राथमिकता देते रहना आवश्यक है। जेल अधीक्षक अजीत कुमार ने निरीक्षण दल को कारा संचालन से संबंधित अद्यतन जानकारी दी और सुधारात्मक पहलों की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि कैदियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और मानसिक परामर्श से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित हो रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उपाधीक्षक भोला प्रसाद शर्मा, सहायक अधीक्षक निधि कुमारी, राजीव रंजन, मोहम्मद अख्तर हुसैन, पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह सहित अन्य कारा कर्मी उपस्थित थे। फोटो- 19 नवम्बर जेहाना- 04 कैप्शन- जहानाबाद जिले के काको स्थित मंडल कारा का निरीक्षण कर बुधवार को बाहर निकलते जिला जज ब्रजेश कुमार व अन्य अधिकारी।