Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsJP Warriors Meet in Jehanabad Government s Support and Key Demands Discussed
सभी जेपी सेनानियों को एक समान पेंशन दे सरकार

सभी जेपी सेनानियों को एक समान पेंशन दे सरकार

संक्षेप:

जहानाबाद, नगर संवाददाता।सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री पाठक ने जेपी सेनानियों के प्रति सरकार के रवैया की सराहना करते हुए शेष अपेक्षित मांगों को पूरा करने का सरकार पर भरोसा जताया तथा सेनानियों को...

Jan 16, 2026 09:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

जहानाबाद, नगर संवाददाता। मगध प्रमंडल के जेपी सेनानियों की बैठक गिरजा नंद पाठक की अध्यक्षता में राजा बाजार में हुई। संगठन के प्रदेश सचिव राधे श्याम पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री पाठक ने जेपी सेनानियों के प्रति सरकार के रवैया की सराहना करते हुए शेष अपेक्षित मांगों को पूरा करने का सरकार पर भरोसा जताया तथा सेनानियों को राष्ट्रवादी विचारों से ओत पौत होने की सीख दी। प्रदेश सचिव राधे श्याम ने संगठन को मजबूत करने समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने तथा राष्ट्र एवं देश के लिए देश द्रोहियों से लड़ने की अपील की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रामराज सिंह ने जेपी के सपनों को साकार करने की अपील की। सम्मेलन में एक समान पेंशन, सम्मान योजना को विधानसभा में पारित कराने, पेंशन कार्ड में पति-पत्नी या आश्रितों का संयुक्त कार्ड बनवाने, सेनानियों के निधन पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, परिवहन निगम के अधीन सभी बसों में एक सहयात्री के साथ यात्रा पास, स्वास्थ्य बीमा के लिए गोल्डन कार्ड बनवाने आदि मांग की गई। बैठक में रामप्रवेश शर्मा, तिलेश्वर कौशिक, रामू यादव आदि मौजूद थे। फोटो- 16 जनवरी जेहाना- 10 कैप्शन-शहर स्थित शिक्षक कॉलोनी में शुक्रवार को बैठक करते जेपी सेनानी के सदस्य।