
सात गिरफ्तार, भट्ठी तोड़ 335 किलो जावा महुआ किया नष्ट
संक्षेप: चुनाव को लेकर विशेष अभियान में 1.28 हजार रुपये फाइन वसूले, असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए विशेष चौकसी बरती जा रही है। दिन में भी संयुक्त टीम के द्वारा हर तरह के वाहन जांच किए जा रहे हैं।
चुनाव को लेकर विशेष अभियान में 1.28 हजार रुपये फाइन वसूले जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा का चुनाव जिले में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने एवं विधि - व्यवस्था के संघारण हेतु सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से जहानाबाद पुलिस एवं केंद्रीय पुलिस फोर्स (सीपीएफ) की संयुक्त टीम की पेट्रोलिंग व छापेमारी तेज हो गई है। ग्रामीण पथों और चेक पोस्ट पर सभी तरह के वाहनों को चेक किया जा रहा है। असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए विशेष चौकसी बरती जा रही है। दिन में भी संयुक्त टीम के द्वारा हर तरह के वाहन जांच किए जा रहे हैं। जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर पुलिस पदाधिकारी की ड्यूटी का निरीक्षण किया जा रहा हैं।

गुरुवार की रात तक जहानाबाद पुलिस और सीपीएफ की संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने के मामले पकड़े। उनसे जुर्माने के रूप में एक लाख 28 हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई। बताया गया है कि परस विगहा थाना की पुलिस ने धानाडिहरी गांव के निवासी संजीव कुमार और बेलदारी निवासी रमेश बिंद को गिरफ्तार किया। कांड एवं शराब के मामले में सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है। शराब का धंधा करने वाले लोगों ने बड़े पैमाने पर जावा महुआ छुपाकर रखा था, भट्ठी बनाई थी जिसे तोड़ा गया। 23 लीटर निर्मित शराब भी जप्त हुई और करीब 335 किलो जावा महुआ विनष्ट किया गया। फोटो- 17 अक्टूबर जेहाना- 10 कैप्शन- जिले के बराबर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को फ्लैग मार्च करती पुलिस।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




