Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsJoint Meeting of District Coordination Committee Discusses Improving CD Ratio in Jehanabad
बैंकों को जमा- साख अनुपात में तेजी लाने का निर्देश

बैंकों को जमा- साख अनुपात में तेजी लाने का निर्देश

संक्षेप:

फिलहाल सीडी रेसियो 43.44 के आसपास , कलेक्टर के सभागार में गुरुवार को बैंकों की जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं विशेष डीएलसीसी की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक में साख-जमा अनुपात को बेहतर करने की रणनीति पर...

Dec 18, 2025 09:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

फिलहाल सीडी रेसियो 43.44 के आसपास बैंकों की जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं विशेष डीएलसीसी की संयुक्त बैठक जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्टर के सभागार में गुरुवार को बैंकों की जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं विशेष डीएलसीसी की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक में साख-जमा अनुपात को बेहतर करने की रणनीति पर विमर्श किया गया। एडीएम विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न बैठक का संयोजन अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार गुप्त द्वारा किया गया। बैठक में एडीएम विभागीय जांच विनय कुमार सिंह,जिला विकास प्रबंधक नबार्ड रजनीकांत सिंह, आरसेटी निदेशक नागेश्वर, बैंकिंग उपसमाहर्ता नेहा कुमारी, डीआरडीए के निर्देशक रोहित कुमार एवं जिला उद्योग महाप्रबंधक पूजा कुमारी सहित विभिन्न बैंकों के 16 समन्वयक अधिकारी उपस्थित थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैठक में जिले के साख जमा अनुपात यानि सीडी रेसियो की वर्तमान में 43.44 प्रतिशत के स्टेटस पर चिंता व्यक्त की गई। एडीएम ने जिले के बैंकों एवं संबंधित विभागों से समन्वित प्रयासों के माध्यम से इसे 50 प्रतिशत या उससे अधिक करने की रणनीति पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जहानाबाद एक कृषि प्रधान जिला है, अत: अच्छे ऋण निष्पादन वाले कृषकों को आवश्यकता अनुसार ऋण सीमा बढ़ाकर उन्हें सहयोग प्रदान किया जाना चाहिए। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि पीएमईजीपी योजना के तहत 65 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित है। जिसके तहत 30 लाभुकों को ऋण का लाभ दिया जा चुका है। अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि जिले की रैंकिंग 32वें स्थान पर आ गई है। जिसमें और सुधार लाने की जरूरत है। जिन बैंकों का जमाना साथ अनुपात 60 से कम है उन बैंकों के अधिकारियों एवं जिले के अन्य अधिकारियों के साथ रणनीति बनाई जाएगी। आर सेटी के निदेशक ने बताया कि उनके संस्थान में कितने तरह की स्किल डेवलपमेंट की कार्यशाला है तथा किन लोगों को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने की शिक्षा दी जाती है। सितंबर छमाही में 18 बैच में कल 581 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें से 366 का सेटलमेंट किया गया। 131 लोगों क्रेडिट लिंकेज किया गया। उन्होंने बताया कि जहानाबाद में वन जिला वन प्रोडक्ट के तहत मशरूम को चुना गया है। उन्होंने बताया कि हर सिटी द्वारा मशरूम उत्पादन के लिए काफी लोगों को प्रशिक्षित किया गया है। एडीएम ने जमशक अनुपात को बेहतर बनाने के लिए सभी को टीम भावना के साथ कार्य करने को कहा। फोटो- 18 दिसंबर जेहाना- 21 कैप्शन- जहानाबाद डीएम ऑफिस में गुरुवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं विशेष डीएलसीसी की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक में उपस्थित अधिकारी।